Ganga nadi :- गंगा नदी कहा से निकलती है |जानिए उद्गम स्थल, कुल लंबाई और हैरान करने वाले तथ्य ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हिंदू परंपरा में Ganga nadi (गंगा नदी) को देवी और मां के रूप में माना जाता है। अनेक सिद्ध लोगो का ऐसा मानना है कि गंगा का जल बीमारियों को ठीक कर सकता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि गंगा जैसी पवित्र नदी का उद्गम कहां से होता है? तो चलिए आज हम बात करेंगे गंगा नदी के बारे में कुछ रोचक जानकारियां के बारे में जानेंगे :-

Ganag nadi

गंगा नदी (Ganga nadi) का उद्गम स्थल

• गंगा नदी की कुल लंबाई:-

गंगा नदी हिमालय के गंगोत्री ग्लेशियर में शुरू होती है। ग्लेशियर 3,892 मीटर (12,769 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। गंगा नदी की कुल लंबाई 2,525 KM (1,569 मील) हैं । यह नदी बांग्लादेश से होकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। हालांकि बंगाल क्षेत्र में इसका बड़ा डेल्टा, जिसे वह ब्रह्मपुत्र नदी के साथ साझा करता है, अधिकतर बांग्लादेश में स्थित है। यह नदी भारत के उत्तराखंड राज्य में पश्चिमी हिमालय में लगभग 2,510 किलोमीटर की दूरी पर है और बंगाल की खाड़ी में सुंदरबन डेल्टा में गिरती है।

गंगा नदी की सहायक नदियां ( गंगा नदी तंत्र )

गंगा नदी के उद्गम स्थल की ऊँचाई 3,140 मीटर है इसके बाद उत्तराखंड में देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलाव हों जाता है। गंगा हिमालय से यमुना, घाघरा, गंडक और कोसी नदियों जैसे कई सहायक नदियों से जुड़ती है । यमुना नदी यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है, लेकिन इलाहाबाद में गंगा नदी में जुड़ जाती है ।

Ganag nadi

गंगा नदी से जुड़े रोचक तथ्य

  • 01.गंगा नदी भारत देश की सबसे लंबी नदी है। और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है।
  • 02.सबसे ख़राब सूखे मौसम में भी गंगा में पानी का बहाव तक़रीबन 1400 से 1600 m3/s रहता है।
  • 03.गंगा नदी में मछलियों की लगभग 150 प्रजातियां मिलती है।
  • 04.गंगा नदी दो देशों भारत – बांग्लादेश से होकर गुजरती है।
  • 05.पुराणों के अनुसार स्वर्ग में गंगा को मन्‍दाकिनी और पाताल में भागीरथी कहा जाता हैं।
  • 06. गंगा के उद्गम्न के लिए राजा सगर के वंशज भगीरथ के कठोर तप एवं पुरुषार्थ से गंगा नदी पृथ्वी पर आई।
  • 07. गंगा नदी का उल्लेख सनातन धर्म के सबसे पवित्र और पुरातन ग्रंथ ‘ऋगवेद’ में है। इस ग्रंथ में गंगा को जाह्नवी के नाम से भी दर्शाया गया है।

भारत की धरोहर है ganga nadi

गंगा नदी विश्व की ऐसी इकलौती नदी हैं जिन्हें माता की संज्ञा दी गई है। भारत सरकार द्वारा गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया है। भारत सरकार ने Ganga nadi को धरोहर भी घोषित किया है। हाल में उच्च न्यायालय में मां गंगा को जीवित नदी घोषित कर प्राणवान माना है, जबकि भारतीय मनीषी लाखों वर्षों से गंगा को जीवंत मानती आयी है। गंगा के तट पर कई सारे युद्ध तथा भारत का लंबा इतिहास रचा गया है। देश के सभी प्रमुख तीर्थ गंगा के किनारे बसे हुए हैं।

गंगा नदी अभियान

वर्तमान में सरकार द्वारा Ganga nadi को साफ़ करने के लिए कई परियोजनाए बना रही है व् वर्तमान में करोडो रूपए गंगा नदी कि सफाई में खर्च कर रही है जोकि सरकार द्वारा उठाया गया लाभदायक कदम है ।

गंगा नदी से जुड़े FAQS :-

गंगा नदी कहा से निकलती है ?

गंगा नदी हिमालय के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है।

गंगा नदी की कुल लंबाई कितनी है ?

गंगा नदी की कुल लंबाई 2,525 KM (1,569 मील) हैं ।

गंगा नदी कहा कहा से गुजरती हैं ?

गंगा नदी दो देशों भारत – बांग्लादेश से होकर गुजरती है।

यह भी पढ़िए:-Narmada Parikrama :- नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा के नियम | जानिए (कैसे करे, कब करे) पूरी जानकारी यहां पड़े ।


हैलो दोस्तो मेरा नाम रितेश रावत है। में इस वेबसाइट Narmada.site पर प्रतिदिन नदियों, तालाब, महासागर, जनरल नालेज, हिन्दी तथ्य और आवश्यक न्यूज़ के बारे में पोस्ट करता हु, जिसमें सभी जानकारी सटीक तथा विश्वसनीय होती है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment